IPL 2024: क्या सूर्यकुमार यादव आज का मैच खेलेंगे? जानिए क्या बड़ा अपडेट आया
IPL 2024: चोट के बाद फिटनेस हासिल करने के रास्ते पर चल रहे सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के पिछले मैच में नहीं खेले थे। गुजरात के खिलाफ हुए इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार मुंबई इंडियंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होना है।
हैदराबाद के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव के खेलने पर संशय बना हुआ है। मुंबई के कोच मार्क बाउचर ने इस बारे में साफ़ तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन उनका यह कहना था कि सूर्यकुमार यादव को बीसीसीआई मोनिटर कर रही थी।

प्रेस वार्ता में बाउचर ने कहा था कि उनकी फिटनेस को लेकर कुछ समस्या रही थी, अन्य टीमों की तरह हमारे साथ भी यह समस्या है। बाउचर ने अपनी पिछली प्रेस वार्ता में कहा था कि मैं सूर्या को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहा हूँ। हमारे पास वर्ल्ड क्लास मेडिकल टीम है, जिसके नियंत्रण में यह मामला है।
बाउचर ने यह भी कहा कि हमें अपनी मेडिकल टीम के ऊपर भरोसा है, वे सही चीजें कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को लेकर बाउचर के इन बयानों के देखा जाए, तो आज भी वह मुंबई के लिए मैदान पर शायद ही उतर पाएंगे। पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही उनको लाया जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई भी किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है। सूर्यकुमार यादव की फिटनेस को लेकर समस्या तो है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अपने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 6 रनों के अंतर से हार गई थी। मुंबई इंडियंस को अपनी पहली जीत की तलाश है। देखना होगा कि इस बार रणनीति किस तरह की रहती है और पांड्या इसका निष्पादन कैसे करते हैं।
मुंबई इंडियंस टीम
इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, ल्यूक वुड, नमन धीर, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल , विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, क्वेना मफाका












Click it and Unblock the Notifications