DC vs KKR: क्या नितीश राणा आज का मैच खेलेंगे? कहाँ चले गए केकेआर के उपकप्तान
IPL 2024, Nitish Rana: केकेआर ने अपना पिछला मैच आरसीबी के विरुद्ध खेलते हुए जीत दर्ज की थी। इसके बाद आज केकेआर अपना एक और मैच खेलेगी, यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होना है। इसमें बड़ा सवाल यह है कि क्या नितीश राणा मैच में खेलेंगे या नहीं?
दिल्ली और केकेआर के बीच मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस मैच में केकेआर के उपकप्तान नितीश राणा के खेलने के आसार काम कम ही हैं। वह अपना अंतिम मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले थे, यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला गया था।

हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान नितीश राणा चोटिल हो गए थे। इसके बाद आरसीबी के खिलाफ मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्पष्ट तौर पर कोई अपडेट नहीं देते हुए अनुकूल रॉय को टीम में शामिल करने की बात कही थी। इसके अलावा अंगकृश रघुवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला था।
नितीश राणा की चोट के बारे में कोई अपडेट केकेआर की तरफ से नहीं आया है। इसका मतलब यह है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी बाहर हो सकते हैं। पिछले मैच में नितीश राणा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी शामिल नहीं किया गया था।
खबरों की मानें, तो राणा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी वापसी अगले मैच में होने वाली है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली का मैच 8 अप्रैल को होना है। उस मुकाबले में नितीश राणा खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा केकेआर का मैच 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी है।
केकेआर की टीम
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारेन , वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे , रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, साकिब हुसैन, श्रीकर भरत, दुशमंथा चमीरा, अल्लाह ग़ज़नफ़र, नितीश राणा












Click it and Unblock the Notifications