MI vs RCB: क्या अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए आज का मैच खेलेंगे? जानिए टीम की ताजा स्थिति

MI vs RCB, Arjun Tendulkar: मुंबई इंडियंस ने इस सीजन आईपीएल में अब तक कुल चार मुकाबले खेले हैं। पांचवें मैच में आज मुंबई का सामना आरसीबी से होना है। आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस का मुकाबला घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में ही होना है। दोनों ही टीमें काफी संतुलित दिख रही हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम में अब तक अर्जुन तेंदुलकर को खेलते हुए नहीं देखा गया है। उनको प्लेइंग इलेवन में जगह हासिल नहीं हुई है। सवाल यह उठता है कि क्या अर्जुन को इस बार मुंबई की टीम में खेलने का मौका मिलेगा? यह सवाल बड़ा है लेकिन इसका जवाब भी उतना ही मुश्किल है। जानने की कोशिश करनी होगी कि कैसे अर्जुन की राह मुश्किल है।

arjun tendulkar

मुंबई इंडियंस का ध्यान अपनी बैटिंग मजबूत करने की तरफ है। पिछले मैच में रोमारियो शेफर्ड को खिलाया गया था और उन्होंने धांसू बैटिंग करते हुए प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली। शेफर्ड को अब नहीं हटाया जाएगा। स्पिनर के तौर पर पीयूष चावला टीम में हैं।

हार्दिक पांड्या ने दिया था संकेत

पिछले मैच में जीत दर्ज करने के बाद हार्दिक पांड्या ने संकेत दिया था कि आने वाले मैचों में टीम की प्लेइंग इलेवन में कौन होगा। उन्होंने कहा था कि यही हमारे 12 खिलाड़ी हैं। इसका मतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा क्योंकि वह 12 में नहीं थे।

कौन है बारहवां खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह और जेराल्ड कोएट्जिया को टीम में बतौर तेज गेंदबाज रखा जाएगा। ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर की जगह तो प्लेइंग इलेवन में नहीं दिखाई देती है। इसके अलावा बारहवें खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस की टीम में आकाश मधवाल रहेंगे। इस वजह से भी अर्जुन तेंदुलकर का नाम शामिल नहीं किया जा सकता है। अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने की राह पकड़ लेती है, तो कुछ हो सकता है। फ़िलहाल अर्जुन की जगह नहीं है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह (इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+