'सुबह उठे और...', CSK की हार के बाद अगले दिन धोनी ने ऐसा क्या कि हर तरफ होने लगी बात, खिलाड़ी भी हैरान
MS Dhoni News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) प्लेऑफ से चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) बाहर हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सीएसके को 27 रनों से हरा दिया था। सीएसके की हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों में सबसे ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी की है।
हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या ये धोनी का आखिरी आईपीएल था। आईपीएल 2023 जीतने के बाद तत्कालीन सीएसके कप्तान एमएस धोनी ने कहा था कि 'उनके लिए सबसे आसान काम संन्यास लेना थाा। लेकिन लाखों फैंस से मिल रहा प्यार उनको क्रिकेट को अलविदा नहीं कहने देता है।'

CSK की हार के बाद अगले दिन धोनी ने क्या किया?
इसी बीच सीएसके की हार के बाद अगले दिन धोनी ने कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक हार के बाद धोनी बहुत ज्यादा परेशान और सदमे थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सीएसके की हार के बाद धोनी की हालत खराब थी और वह अगले दिन रविवार सुबह सीएसके कैंप से निकलकर अपने होमटाउन रांची के लिए रवाना हो गए। सीएसके कैंप से निकलने वाले धोनी पहले खिलाड़ी थे।

रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने सीएसके के बाकी टीम से मुलाकात भी नहीं की थी, वह अकेले ही सुबह उठे और अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ रांची के लिए निकल गए।
टीम के बाकी खिलाड़ी धोनी को इतना परेशान देख हैरान थे। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी अक्सर हार से इतने ज्यादा प्रभावित नहीं दिखते हैं। मैच वाले दिन भी धोनी हार के बाद आरसीबी की खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाने ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। इस बात की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।
CSK की हार के बाद रांची में बाइक राइड पर निकले धोनी, वायरल हुआ वीडियो
रांची पहुंचने के बाद धोनी को शहर में बाइक चलाते हुए भी देखा गया। धोनी के बाइक राइड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी बुलेट चलाते हुए दिख रहे हैं।
फैंस इस वीडियो को देखने के बाद जहां एक और खुश हैं, वहीं कई फैंस ने कहा है कि धोनी या तो बहुत ज्यादा खुश होते हैं तब बाइक राइ़ड पर निकलते हैं या फिर बहुत ज्यादा परेशान होते हैं तो अकेले बाइक पर घूमना पसंद करते हैं। खैर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को बाइक चलाते देख फैंस को सुकून तो जरूर मिला है।
IPL 2024: क्या ये धोनी का आखिरी आईपीएल था?
क्या ये धोनी का आखिरी आईपीएल था? फिलहाल ये एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब हर क्रिकेट प्रेमी जानना चाहता है। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने सीएसके की मैनेंजमेंट को ऐसा कोई हिंट नहीं दिया है कि ये उनका आखिरी आईपीएल था।

रिपोर्ट के मुताबिक धोनी फैसला लेने से पहले कुछ महीनों तक इंतजार करेंगे। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्रों ने बताया, "धोनी ने सीएसके में किसी को नहीं बताया है कि वह टीम छोड़ रहे हैं। उन्होंने मैनेजमेंट से कहा है कि वह फाइनल फैसला लेने से पहले कुछ महीनों तक इंतजार करेंगे।"
कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि धोनी अपने घुटने के इलाज के लिए लंदन जा सकते हैं। अपनी हेल्थ रिपोर्ट देखने के बाद ही धोनी आईपीएल को लेकर फाइनल फैसला लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications