IPL 2024: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव एक और इंजरी के शिकार, आईपीएल खेलना मुश्किल!
IPL 2024 Suryakumar Yadav: टी-20 फॉर्मेट मेंअपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले सूर्यकुमार यादव चोटिल हैं। चोट की वजह से सूर्यकुमार यादव अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए नहीं चुने गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या अनफिट होने की वजह से बाहर हैं।
जर्मनी में होगा इलाज: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने टी-20 सीरीज में कप्तानी की थी। लेकिन बीच में टखने में चोट लगने के चलते फिलहाल वह भारतीय टीम से बाहर हैं। सूर्यकुमार यादव अपनी चोट के कारण डोमेस्टिक सीजन और आईपीएल के शुरुआती मुकाबले को भी मिस कर सकते हैं। सूर्य कुमार की हर्निया की भी सर्जरी होनी है। सूर्यकुमार यादव की यह सर्जरी जर्मनी में की जाएगी।

इलाज के बाद करना होगा रेस्ट: स्पोर्ट्स हर्निया के हुए शिकार: बीसीसीआई के सूत्र ने टाइम्स आफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सूर्यकुमार यादव को स्पोर्ट्स हर्निया है। वह मौजूदा समय में नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में हैं। लेकिन वह दो-तीन दिन के अंदर ही जर्मनी जाकर अपना इलाज करा सकते हैं। इलाज के बाद सूर्यकुमार यादव को काफी दिनों तक रेस्ट भी करना होगा।
मुंबई को बड़ा झटका: आईपीएल 2024 में चोट की वजह से सूर्यकुमार यादव कुछ मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। इस साल रणजी में मुंबई की तरफ से भी सूर्यकुमार यादव नहीं खेल रहे हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी शुरुआती मुकाबले में हिस्सा लेना मुश्किल दिखाई दे रहा है। सूर्यकुमार यादव की गैर मौजूदगी में मुंबई इंडियंस टीम को बड़ा झटका लग सकता है।
पंड्या टीम से बाहर: मुंबई इंडियंस की टीम ने अगले सीजन के लिए हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया है। लेकिन हार्दिक पंड्या खुद इस समय चोट से जूझ रहे हैं। भारतीय टीम की तरफ से अभी भी वह खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को भी टीम से बाहर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications