काव्या मारन और शाहरुख खान के बीच भी देखने को मिलेगी जंग, KKR-SRH मैच में लगेगा ग्लैमर का तड़का
IPL 2024 Shahrukh Khan And Kavya Maran: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार यानी 21 मई को एक अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन साल 2024 में शानदार रहा है। ऐसे में कौन सी टीम इस मुकाबले को जीतने में कामयाब होती है यह देखना दिलचस्प होगा।
जानिए किस टीम को मिलेगी जीत
क्वालीफाइ वन में जीतने वाली टीम आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बना लेगी। वह हारने वाली टीम को भी एक मौका मिलेगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में धमाकेदार रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम बनी थी। वहीं उन्होंने लीग राउंड को प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए खत्म किया था।

काफी पुरानी है दोनों टीमों की लड़ाई
मैदान पर जहां खिलाड़ियों की भिड़ंत होगी। तो वहीं मैदान के बाहर बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान और सनराइजर्स हैदराबाद के ओनर काव्य मारन के बीच भी जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है। दरअसल, आईपीएल प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की लड़ाई काफी पुरानी रही है। इस दौरान कई बार काव्या मारन और शाहरुख खान भी मैदान पर जोश में नजर आने वाले हैं।
रोमांचक रही है जंग
साल 2016 में शाहरुख खान के कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर मुकाबले में हरा दिया था। इसके बाद अगले ही सीजन में शाहरुख खान की टीम में उसका बदला भी ले लिया। साल 2017 के एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैदराबाद को हरा दिया था। अब आईपीएल प्लेऑफ में एक बार फिर से यह दोनों टीमें आमने-सामने होगी। इस बार एलिमिनेटर में नहीं बल्कि क्वालीफायर में होगा।












Click it and Unblock the Notifications