IPL 2024: 'हम हार के हकदार नहीं थे...', KKR के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो वायरल
IPL 2024 Shah Rukh Khan Gives Speech in Dressing Room: 16 अप्रैल यानी कि मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच रोमांचक मुकाबले में राजस्थान में बाजी मारी। इस जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान की टीम टॉप पर बरकरार है।
बटलर ने जड़ा तूफानी शतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 223 रन बनाए थे। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कमाल की बल्लेबाजी की। बटलर ने अंतिम गेंद पर टीम को जीत दिलाई। जोस बटलर ने इस मुकाबले में शतक जड़कर राजस्थान को यादगार जीत दिलाई। राजस्थान के लिए इस मुकाबले में वह वन मैन आर्मी बनकर सामने आए।

शाहरुख हुए दुखी
कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली हार के बाद टीम के को ओनर शाहरुख खान बेहद दुखी नजर आए। कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और रियान पराग के जल्दी आउट हो जाने के बाद राजस्थान की जीत के चांसेस बेहद कम लग रहे थे। लेकिन जोस बटलर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक हारी हुई बाजी में जीत दिला दी।
हम हार के हकदार नहीं थे
टीम को मिली हार के बाद शाहरुख खान भी केकेआर की ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए। शाहरुख खान ने वहां जाकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने स्पीच देते हुए खिलाड़ियों का जोश हाई किया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में ऐसे दिन आते हैं खासकर खेल में, जब हम हारने के लायक नहीं होते हैं। लेकिन फिर भी हार जाते हैं। ऐसे ही कभी ऐसा भी होता है कि हम जीत के हकदार नहीं होते लेकिन कुछ चीज ऐसी होती है जो चीजें बदल देती है।
मुझे लगता है कि आज हम हारने के हकदार नहीं थे। आप सभी ने बहुत अच्छा खेला। आपको खुद पर बहुत गर्व होना होना चाहिए। कृपया उदास या निराशा महसूस ना करें। शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications