Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ruturaj Gaikwad IPL 2024: जमकर बरसे ऋतुराज गायकवाड़, 56 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक जड़ दिया है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यह कारनामा कर दिखाया है। आईपीएल 2024 में लगातार भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से रन देखने को मिल रहे हैं।

गायकवाड़ ने जड़ा शतक

ऋतुराज गायकवाड़ के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा था। लेकिन लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ ऋतुराज ने अपना फार्म हासिल कर लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने महज 56 गेंद में शतक जड़ने का काम किया। कप्तान ऋतुराज ने 56 गेंद पर अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाकर चेन्नई को 200 के पार पहुंचा दिया।

Ruturaj Gaikwad 1

नाबाद 108 रनों की पारी

ऋतुराज गायक ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेलते हुए महज 60 गेंद में नाबाद 108 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और तीन छक्के भी निकले। ऋतुराज गायकवाड़ से पहले भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी शतक लगाया था। जायसवाल ने राजस्थान की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 22 अप्रैल को हुए मुकाबले के दौरान शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी।

फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी

ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल के अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इस आईपीएल में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली ने भी आईपीएल 2024 में शतक जड़ने का काम किया है। शतक जड़ने के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड भी कर लिया है। गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने चेन्नई के लिए कप्तानी करते हुए शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+