WPL के बाद क्या IPL में भी चमकेगी RCB की किस्मत, जानें सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन
IPL 2024 RCB Playing 11: आखिरकार रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने डब्ल्यूपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। रविवार यानी कि 17 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले को जीतकर आरसीबी ने ट्रॉफी अपने नाम की। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम का प्रदर्शन इस सीजन जबरदस्त रहा।
अब मेंस टीम की है बारी
महिला टीम के ट्रॉफी जीतने के बाद से ही ऐसी भविष्यवाणी भी की जा रही है कि इस साल रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की मेंस टीम भी आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लेगी। फॉफ डुप्लेसिस की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु इस सीजन आईपीएल में हिस्सा लेने वाली है। फैंस को टीम से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

साधारण रहा था पिछला सीजन
पिछले सीजन की बात करें तो आईपीएल 2023 रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए कुछ खास नहीं रहा था। आरसीबी ने अंक तालिका में छठे स्थान पर अपना सफर खत्म किया था। लेकिन इस सीजन आरसीबी की कोशिश पहले से बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। आरसीबी की टीम साल 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेल चुकी है। लेकिन अब तक ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है।
कोहली-मैक्सवेल पर रहेगी नजर
एक बार फिर से आरसीबी की टीम विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल पर काफी हद तक निर्भर रहेगी। बल्लेबाजी में इन दोनों ही खिलाड़ियों को पूरे सीजन टीम के लिए रन बनाना होगा। आरसीबी ने मिनी ऑक्शन में यश दयाल और अल्जारी जोसेफ जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। ऐसे में आरसीबी की गेंदबाजी भी इस सीजन पहले से मजबूत दिखाई पड़ रही है।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, आकाश दीप, टॉम कुरेन, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, विल जैक्स, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, लॉकी फर्ग्यूसन, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ,विजयकुमार वैश्य, यश दयाल, राजन कुमार, कर्ण शर्मा, मयंक डागर, स्वप्निल सिंह, हिमांशु शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications