RCB Playoff: मेरे खराब प्रदर्शन के कारण चैंपियन नहीं बन पाई RCB, सालों बाद दिग्गज ने मांगी फैंस से माफी

IPL 2024 Royal Challengers Bangalore: बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। 22 मई को रॉयल चेंजर बेंगलुरु को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने लगातार 6 मुकाबले में जीत दर्ज कर प्लेऑफ में एंट्री की है। राजस्थान के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

कोहली ने बनाए 600 से अधिक रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीजन बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट कोहली 600 से अधिक रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। साल 2016 में विराट कोहली ने रिकॉर्ड 973 रन बनाए थे। आईपीएल में यह विराट कोहली का दूसरा सबसे बेस्ट सीजन माना जा रहा है।

IPL 2024 1

साल 2016 फाइनल में मिली थी हार

रॉयल चेंजर बेंगलुरु के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन ने अब साल 2016 आईपीएल को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। दरअसल, आईपीएल 2016 के दौरान आरसीबी की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल मुकाबले को 8 रनों से हार गई थी।

वॉटसन ने मांगी फैंस से माफी

आरसीबी के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन ने उस फाइनल मैच के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए 20वां ओवर डाला था। इस ओवर में 24 रन बने थे। जो बाद में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। रॉयल चैलेंज बेंगलुरु को 8 रन से हार का सामना करना पड़ा। वॉटसन ने कहा कि वह उस दौरान मैं खराब फार्म से जूझ रहा था। जिसका खामियाजा आरसीबी को भुगतना पड़ा। उन्होंने आरसीबी के फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि उनके खराब प्रदर्शन के कारण आरसीबी की टीम चैंपियन नहीं बन पाई थी।

बता दें कि साल 2016 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए पहली बार चैंपियन बनने का मौका था। लेकिन किस्मत ने टीम का साथ नहीं दिया। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने 973 रन बनाए थे। लेकिन इसके बावजूद भी टीम खिताब जीतने में नाकाम रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+