IPL 2024: आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं विराट कोहली, आखिर क्यों लिया ऐसा फैसला! सदमे में फैंस

IPL 2024, Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले से बाहर हैं। उन्होंने खुद ही अपना नाम टेस्ट सीरीज से वापस ले लिया था। इसके पीछे उन्होंने निजी कारण का हवाला दिया था। विराट कोहली बचे हुए तीन मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन मैचो के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

इस वजह लिया नाम वापस

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विराट कोहली ने अपनी मां की वजह से यह फैसला लिया। उनकी मां की सेहत खराब बताई जा रही है। जिस कारण विराट कोहली अपना ज्यादा समय अपनी मां के साथ बिताना चाह रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले से अपना नाम वापस लिया था।

IPL 2024 1

आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली इस साल आईपीएल के भी कुछ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली लगभग आधे सीजन तक टीम से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को बड़ा झटका लगने वाला है। रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली अहम खिलाड़ी माने जाते हैं।

क्या अनुष्का शर्मा हैं प्रेग्नेंट

विराट कोहली के क्रिकेट के मैदान से दूर होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। क्रिकेट जगत में ऐसी बातें भी जोरों पर है कि विराट कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और इसी कारण विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचो से अपना नाम वापस ले लिया है।

बढ़ सकती है आरसीबी की मुश्किलें

हालांकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरफ से अभी तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। विराट कोहली अगर आईपीएल के शुरुआती सीजन के कुछ मैचो को मिस करते हैं तो ऐसे में आरसीबी की मुश्किलें बढ़ सकती है। आरसीबी के लिए विराट कोहली लंबे समय से आईपीएल में अपना दमखम दिखा रहे हैं। कोहली के बिना आरसीबी की टीम काफी कमजोर दिखाई पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+