IPL 2024: क्या रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई के कप्तान? दिग्गज ने खोला राज, पोस्टर लेकर पहुंचे फैंस
IPL 2024 Rohit Sharma: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। मुंबई इंडियंस की हार के साथ ही रोहित शर्मा का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा को बाउंड्री लाइन पर भेजते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पंड्या ने किया रोहित का अपमान!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रोहित के साथ हार्दिक पंड्या के इस व्यवहार से फैंस निराश हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा का अपमान कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा भी के चेहरे पर भी निराशा देखी गई। मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 27 मार्च यानी कि बुधवार को खेलना है।

दिया जा रहा है धोनी का उदाहरण
हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा के वायरल हो रहे वीडियो को लोग चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ से जोड़कर देख रहे हैं। एक तरफ ऋतुराज मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ सीखते हुए दिखाई दे रहे हैं। भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ पहले मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी फील्ड पर काफी एक्टिव नजर आए थे। ऐसे में फैंस लगातार हार्दिक पंड्या को ऋतुराज गायकवाड़ से सीखने की नसीहत दे रहे हैं।
टेंशन में नजर आए हार्दिक
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने भी रोहित शर्मा को लेकर अपनी प्रतिक्रियां दी है। मूडी ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने काफी सोच विचार करने के बाद हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बनाया है। लेकिन हार्दिक पंड्या पहले मुकाबले में काफी चिंतित दिखाई दे रहे थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार्दिक पंड्या मैदान पर टेंशन में नजर आए थे।
क्या रोहित फिर बनेंगे कप्तान
रोहित को दोबारा कप्तान बनाए जाने के सवाल पर टॉम मूडी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मुंबई इंडियंस ऐसा कुछ करने के बारे में सोच रही होगी। मुंबई इंडियंस ने काफी सोच विचार के बाद ही हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी है। उन्होंने कहा कि अगर रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाया जाता है तो मुझे बहुत हैरानी होगी। अगर अचानक पांच मैच या आठ मैचो में कप्तान को बदल जाएगा तो यह बहुत ही और दूरदर्शी होगा।
पोस्टर लेकर पहुंचे फैंस
बता दें कि मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेलना है। बुधवार को होने वाले इस मैच के लिए फैंस अभी से ही एक्साइड दिखाई दे रहे हैं। हैदराबाद में रोहित शर्मा के पोस्टर को लेकर फैंस सड़क पर निकल गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रोहित शर्मा का इंतजार फैंस कितनी बेसब्री के साथ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications