IPL 2024: रोहित शर्मा के पास छक्कों का महारिकॉर्ड बनाने का मौका, जानिए कितने छक्कों की है आवश्यकता
IPL 2024: रोहित शर्मा के ऊपर इस बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने का भार नहीं है। उनको बतौर बल्लेबाज खेलते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम करना है। मुंबई इंडियंस की टीम इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मैदान पर उतरने वाली है।
रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के दौरान तूफानी खेल के लिए जाने जाते हैं और उनके छक्के देखने लायक होते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम रविवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबला में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। रोहित के निशाने पर इस बार आईपीएल में एक और रिकॉर्ड है।

छक्कों के मामले में रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में नम्बर एक हैं। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के जड़ने का कीर्तिमान रोहित के नाम है। अब आईपीएल में भी वह एक बड़ा कीर्तिमान हासिल करने वाले पहले भारतीय बनने जा रहे हैं और इसके लिए उनको 13 छक्के इस बार मारने होंगे।
टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से 500 छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा पहले भारतीय बन सकते हैं। उनको फ़िलहाल इस आंकड़े तक पहुँचने के लिए 13 छक्कों की दरकार है। टी20 में उनका नाम फ़िलहाल 487 छक्के हैं। टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का कीर्तिमान वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है।
क्रिस गेल के नाम इस फ़ॉर्मेट में 1000 से भी ज्यादा छक्के हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन एक खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे। ओपन करते हुए उनके ऊपर तेज शुरुआत का जिम्मा रहेगा। कप्तानी का कोई दबाव नहीं होगा। ऐसे में उनका तूफानी रूप देखने को मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस की टीम
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस गोपाल, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी , रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका, नमन धीर












Click it and Unblock the Notifications