IPL 2024: रोहित-कोहली से आगे निकले ऋषभ पंत, बनाया बेहद खास रिकॉर्ड, क्या अब होगी वापसी?

IPL 2024 Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल 2024 में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। शुक्रवार यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने एक तरफा अंदाज में जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस मैच में वापसी करने वाले कुलदीप यादव मैच के हीरो रहे। उन्होंने तीन अहम विकेट लेकर मैच को पूरी तरह से दिल्ली की तरफ मोड़ दिया।

कुलदीप रहे जीत के हीरो

कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में मार्क्स स्टोइनिस और निकोलस पूरन को पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान केएल राहुल भी कुलदीप यादव की फिरकी के जाल में फंस गए। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ कुलदीप यादव की दमदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स 6 विकेट से मुकाबला जीतने में कामयाब रही।

Rishabh Pant 1IPL 2024 Rishabh Pant 2024 12 6 3000 168 18 1 41 3000 3000 3000 3000 2028 3000 2062 - 3000 80 94 3000 109 3000 110 3000

पंत ने पूरे किए 3000 रन

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने भी इस मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। इस दौरान कप्तान ऋषभ पंत ने भी अहम 41 रनों का योगदान दिया। इस पारी के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 3000 रन भी पूरे कर लिए।

सबसे तेज बनाए इतने रन

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 3000 आईपीएल रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं। आईपीएल के इतिहास में सबसे कम गेंद में 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋषभ पंत टॉप पर पहुंच गए हैं। ऋषभ पंत ने इस दौरान यूसुफ पठान, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया। ऋषभ पंत ने 3000 रन बनाने के लिए 2028 गेंद का सामना किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था पठान ने 3000 रन बनाने के लिए 2062 गेंदों का सामना किया था।

रोहित-विराट भी छूटे पीछे

वही ऋषभ पंत ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी पछाड़ दिया है। आईपीएल के इतिहास में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वालों की लिस्ट में ऋषभ पंत, सुरेश रैना के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल सबसे टॉप पर मौजूद है। केएल राहुल ने 80 पारियों में यह कमाल किया था। वहीं शुभमन गिल ने 94 पारी खेल कर 3000 रन बनाया। वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 109 पारियों में 3000 बनाया है। जबकि गौतम गंभीर और विराट कोहली के नाम 110 पारियों में 3000 रन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+