IPL 2024: RCB से स्टार खिलाड़ी OUT, प्रीति जिंटा की टीम में बड़ा बदलाव, अब ऐसी हैं सभी 10 टीमें
IPL 2024 Retention Day Latest Updates: आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पिछले कुछ दिनों से हार्दिक पंड्या को ट्रेड किए जाने की खबर सामने आ रही थी। लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पंड्या को रिटेन किया है। गुजरात की टीम एक बार फिर हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलती नजर आएगी।
आरसीबी में कई बदलाव: आरसीबी की टीम ने अगले सीजन के लिए कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने का काम किया है। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा के साथ-साथ हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड और फिन एलन जैसे स्टार खिलाड़ी को भी बाहर किया गया है। ऑक्शन में इन सभी खिलाड़ियों पर एक बार फिर से बड़ी बोली लगाई जा सकती है।

जानिए लेटेस्ट अपडेट: राजस्थान रॉयल्स ने 9 खिलाड़ियों को बाहर किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के आने वाले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
शाहरुख खान की केकेआर और प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स ने भी अपने खिलाड़ियों को लेकर रिलीज और रिटेन लिस्ट जारी कर दी है। आइए एक नजर डालते हैं सभी 10 टीमों के रिलीज और रिटेन हुए खिलाड़ियों पर.....
जानें सभी 10 टीमों के रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
-चेन्नई सुपर किंग्स, रिलीज - बेन स्टोक्स , अंबाती रायडू , ड्वेन प्रीटोरियस, काइल जैमीसन, भगत वर्मा , सिसंडा मगला, शुभ्रांशु सेनापति , आकाश सिंह
रिटेन - एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजय मंडल, निशांत सिंधु, शेख रशीद, मुकेश चौधरी, मोईन अली, डेवोन कॉनवे, मिशेल सेंटनर, महेश तीक्ष्णा, मतीशा पथिराना।
-मुंबई इंडियंस, रिलीज: अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन।
रिटेन: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, स्काई, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैम ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड से)
-आरसीबी, रिलीज: वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव
रिटेन: फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड), विशाल विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार
-गुजरात टाइटंस, रिलीज खिलाड़ी: यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका।
रिटेन प्लेयर्स: डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा।
-लखनऊ सुपर जायंट्स, रिलीज खिलाड़ी: डेनियल सैम्स, करुण नायर, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, करण शर्मा, सूर्यांश शेडगे, स्वप्निल सिंह, अर्पित गुलेरिया
रिटेन खिलाड़ी: केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक।
-दिल्ली कैपिटल्स, रिलीज- रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, चेतन सकारिया, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग।
रिटेन: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्त्जे, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे।
-पंजाब किंग्स, रिलीज खिलाड़ी: भानुका राजपक्षा, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा और शाहरुख खान के नाम शामिल हैं।
रिटेन खिलाड़ी: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत भाटिया, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, अथर्व ताइदे, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, विद्धवत कवेरप्पा।
-राजस्थान, रिलीज- राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जो रूट, अब्दुल बासिथ, जेसन होल्डर, आकाश वशीष्ठ, कुलदीप यादव, ओबेड मैकॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ के नाम शामिल हैं। 10वें खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल हैं, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रेड किया है।
रिटेन: संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, कुणाल सिंह राठौड़, डोनावोन फरेरा, ध्रुव जुरेल, जोस बटलर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, आवेश खान।
-केकेआर, रिलीज खिलाड़ी: शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड वीज, एन जगदीशन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, जॉनसन चार्ल्स और टिम साउदी।
रिटेन प्लेयर्स- नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, वेंकेटश अय्यर, डेविड विज, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।
-हैदराबाद, रिलीज खिलाड़ी: हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील हुसैन, आदिल रशीद।
रिटेन प्लेयर्स: एडेन मार्करम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह, अब्दुल समद, मार्को यानेसन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे, फजलहक फारुकी, शाहबाज अहमद (ट्रेड से)।












Click it and Unblock the Notifications