My11Circle Prediction: चौके-छक्कों की झड़ी लगाने में माहिर हैं ये खिलाड़ी, लगाएं दांव होगी जबरदस्त कमाई

My11Circle Prediction: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद टक्कर को तैयार है। दोनों ही टीमों के बीच 15 अप्रैल यानि सोमवार को शाम 7:30 बजे से एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन लगातार विस्फोटक बल्लेबाजी कर रही है। ऐसे में आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ एक बार फिर से हैदराबाद बड़ा स्कोर बना सकती है।

हो सकती है चौके-छक्कों की बरसात

हैदराबाद और आरसीबी के बीच होने वाला यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे खतरनाक ओपनर मौजूद हैं। जो इस सीजन कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड लगातार टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत देने का काम कर रहे हैं।

My11Circle 1

हैदराबाद की बल्लेबाजी मजबूत

आरसीबी के गेंदबाजों का यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। मोहम्मद सिराज नई गेंद के साथ विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके हैं। दूसरी तरफ रिस टोप्ली भी अपना असर छोड़ने में अब तक नाकाम ही रहे हैं। हैदराबाद की बात करें तो हैदराबाद के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के अलावा एडन मार्क्ररम और हेनरी क्लासेन भी टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

कैमरुन ग्रीन पर रहेगी नजर

कैमरून ग्रीन ने पिछले साल मुंबई की तरफ से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ शतक जड़ा था। ग्रीन इस सीजन आरसीबी का हिस्सा हैं। हालांकि पिछले मैच में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया था। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के चोटिल होने के कारण टीम में उनकी वापसी हो सकती है। ग्रीन अगर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं तो इस मुकाबले में वह बल्ले से धमाल मचा सकते हैं।

आरसीबी को जीत की तलाश

आरसीबी को अगर इस मुकाबले को जीतना है तो विराट कोहली के अलावा टीम के दूसरे बल्लेबाजों को भी अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ा था। लेकिन टीम को फिर भी हार का सामना करना पड़ा। इसकी सबसे बड़ी वजह टीम के दूसरे बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन रहा। हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की कोशिश पुरानी हार को भुलाकर एक नए अंदाज में जीत दर्ज करने की होगी।

आरसीबी बनाम एसआरएच माई11सर्कल ड्रीम टीम:

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज: विराट कोहली, ट्रैविस हेड, फाफ डु प्लेसिस
ऑलराउंडर: विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, एडेन मार्कराम
गेंदबाज: पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, विजयकुमार विशाक, रीस टॉपले

कप्तान और उप-कप्तान:
ऑप्शन 1: विराट कोहली (कप्तान), विल जैक्स (उप-कप्तान)
ऑप्शन 2: ट्रैविस हेड (कप्तान), पैट कमिंस (उप-कप्तान)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+