Ravindra Jadeja की हरकत देख साक्षी धोनी भी रह गई हैरान, रिएक्शन हो रहा वायरल

IPL 2024 Ravindra Jadeja: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को एक शानदार जीत हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस में खुद को बरकरार रखने में कामयाब रही है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट हुए जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान रविंद्र जडेजा को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के लिए आउट करार दिया गया। 16वें ओवर में रविद्र जडेजा द्वारा की गई एक गलती उन पर भारी पड़ गई और उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा। जडेजा इस तरह आउट होने वाले आईपीएल में सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यूसुफ पठान और अमित मिश्रा इस तरह से आईपीएल में आउट हो चुके हैं।

IPL 2024 1

सीएसके को मिली जीत

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रियान पराग के 35 गेंदों पर नाबाद 47 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

जडेजा से हुई बड़ी गलती

दरअसल, 16वें ओवर में बल्लेबाजी के दौरान रविंद्र जडेजा दूसरा रन लेना चाहते थे लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। संजू सैमसन ने गेंद पकड़कर नॉन स्ट्राइकर की तरफ फेंका। लेकिन गेंद जडेजा को लग गई। जो वापस क्रीज में जाने की कोशिश कर रहे थे। जडेजा जब क्रीज की तरफ भाग रहे तो उन्होंने अपना नॉन स्ट्राइकर एंड के तीनों विकेट को कवर कर लिया था।

साक्षी धोनी हुईं हैरान

संजू सैमसन ने अंपायर से रविंद्र जडेजा को लेकर अपील की। जिसके बाद मैदानी अंपायर ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने रविंद्र जडेजा को जानबूझकर विकेट्स को कवर करने का दोषी पाया। रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साक्षी धोनी इस घटना के बाद बेहद मायूस नजर आई। रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद साक्षी धोनी ने अपने दोनों हाथों को माथे पर रखा। इसके बाद वह हाथों से अपना चेहरा छिपाती हुए नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+