IPL 2024: मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में इस तरह मिल सकती है एंट्री! पहले भी किया है दमदार कमबैक

IPL 2024 Qualification Scenarios: रविवार 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस को इस सीजन चौथी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम 207 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही। आईपीएल की सबसे मजबूत बैटिंग लाइनअप वाली मुंबई इंडियंस की टीम के बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आए।

रोहित का शतक फिर भी मिली हार

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले को काफी करीब लेकर गए। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। ऐसा बहुत कम बार होता है कि रोहित शर्मा 20 ओवर तक खेल जाएं और टीम को जीत ना मिले। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। इसके बावजूद भी मुंबई इंडियंस को हार का मुंह देखना पड़ा।

IPL 2024 1

प्लेऑफ में पहुंचेगी मुंबई

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की यह चौथी हार है। इस हार के बाद से यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी। मुंबई इंडियंस ने 6 में से चार मैच गंवा दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी मुंबई इंडियंस की टीम ही ऐसी टीम है जो यहां से भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का दमखम रखती है।

इन टीमों से होगा सामना

मुंबई इंडियंस को अभी लीग में आठ मुकाबले और खेलने हैं और वह इसमें से अगर 6 मैच जीत जाती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। मुंबई को आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो-दो मैच खेलने हैं। जबकि पंजाब, राजस्थान, हैदराबाद और दिल्ली से मुंबई इंडियंस का एक-एक अभी बचा हुआ है।

मुंबई इंडियंस ने पहले भी किया है कमाल

साल 2014 में भी मुंबई इंडियंस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। आईपीएल की शुरुआती 5 मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ तक पहुंच गई थी। इतना ही नहीं आईपीएल 2015 में भी मुंबई इंडियंस ने दमदार कमबैक किया था। साल 2015 में शुरुआती चार मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी थी। मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बात यह है रोहित शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+