IPL 2024 Purple Cap Winners: पर्पल कैप पर इस भारतीय गेंदबाज का कब्जा, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली जगह

IPL 2024 Purple Cap Winners: आईपीएल 2024 का 17वां सीजन समाप्त हो चुका है। आईपीएल का आखिरी मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इन दोनों ही टीमों के बीच फाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जीत हासिल कर तीसरी बार खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की।

हर्षल ने जीता पर्पल कैप

इस साल आईपीएल में गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। इस सीजन कई हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। हर साल आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दिया जाता है। इस साल पर्पल कैप पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने अपने नाम की है। हर्षल पटेल ने इस सीजन आईपीएल के 14 मैचो में 24 विकेट झटके। विकेट लेने के मामले में वह सबसे आगे रहे। पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

IPL 2024 1

वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली जगह

हालांकि, हर्षल पटेल के इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद भी पंजाब किंग्स की टीम टूर्नामेंट से काफी पहले ही बाहर हो गई थी। पंजाब किंग्स प्लेऑफ का सफर भी तय नहीं कर पाई। हर्षल पटेल के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 21 विकेट के साथ वरुण चक्रवर्ती का नाम है। तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने 13 मैच खेलकर 20 विकेट अपने नाम की है।

अर्शदीप सिंह ने भी छोड़ी छाप

हर्षल पटेल के अलावा पंजाब किंग्स के ही अर्शदीप सिंह ने भी इस सीजन आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। आईपीएल के 14 मैचो में अर्शदीप सिंह ने 19 विकेट झटके। विकेट लेने के मामले में हर्षल पटेल भले अर्शदीप सिंह से आगे हो। लेकिन इसके बावजूद भी टी-20 वर्ल्ड कप टीम के लिए अर्शदीप सिंह का ही चयन किया गया है। हर्षल पटेल टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह नहीं बना सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+