DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को लेकर लिया बड़ा फैसला, बीच IPL में तोड़ दिया दिल
IPL 2024 Prithvi Shaw: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया। पृथ्वी शॉ इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। पृथ्वी शॉ की जगह कुमार कुशाग्र को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला है।
पृथ्वी शॉ प्लेइंग इलेवन से हुए बाहर
दिल्ली कैपिटल्स के दोनों अनुभवी ओपनर डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी हद तक निर्भर है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों का टीम से बाहर होना फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोच रिकी पोंटिंग और पृथ्वी शॉ का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फैंस उठा रहे सवाल
सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार दिल्ली कैपिटल्स के फैसले पर आपत्ति जता रहे हैं। फैंस का मानना है कि पृथ्वी शॉ ने इस सीजन उतना भी खराब नहीं खेला है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया जाये। पृथ्वी शॉ को दिल्ली की टीम ने रिटेन किया था और ऐसे में उनका टीम में नहीं खेलना फैन समझ नहीं पा रहे हैं।
दिल्ली करना चाहेगी हिसाब बराबर
दिल्ली और मुंबई दोनों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इससे पहले इस सीजन एक मुकाबला खेल चुकी है। दिल्ली की टीम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड यानी अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ हिसाब बराबर करना चाहेगी।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।












Click it and Unblock the Notifications