DC vs RR Playing 11 Today: दिल्ली-राजस्थान टीमों में हो सकता है बड़ा बदलाव, ऐसी होगी दोनों की प्लेइंग 11

DC vs RR Playing XI: आईपीएल का 56वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स ने 8 मैचों में जीत दर्ज करते हुए 16 अंकों के साथ तालिका में अपनी स्थिति पहले से ही मजबूत कर ली है।

दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए मुकाबला जीतना होगा। हारने पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन अहम रहने वाली है। राजस्थान रॉयल्स की टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में बेहतरीन है, दिल्ली को मेहनत करनी होगी।

rr and dc

दिल्ली में हो सकता है बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बदलाव होने की संभावना है। काफी समय से फिटनेस समस्या का सामना कर रहे डेविड वॉर्नर अब एक बार फिर से खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। वॉर्नर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इससे दिल्ली की टीम में परिवर्तन होगा।

इशांत शर्मा खेल सकते हैं

इशांत शर्मा के साथ भी फिटनेस को लेकर समस्या थी। शुरुआत में जब वह खेले थे, उस समय उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। बाद में वह बाहर हो गए और अब एक बार फिर से फिट हैं। इशांत शर्मा को तेज गेंदबाजी विभाग में शामिल करने से टीम को मजबूती मिलेगी।

चहल हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर

राजस्थान रॉयल्स में ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और आवेश खान के अलावा अश्विन होंगे। अश्विन बैटिंग भी करते हैं, ऐसे में चहल को सिर्फ गेंदबाजी करने के लिए लाया जाएगा और वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किये जा सकेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश यादव

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+