IPL 2024 Points Table: बिना मैच खेले ही RCB को भारी नुकसान, दिल्ली की जीत से फैंस परेशान
IPL 2024 Points Table: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स को इस मुकाबले में जीत की तलाश थी और उन्होंने इसे पाने में कामयाबी हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स की टीम लखनऊ के खिलाफ तीनों की डिपार्टमेंट में बेहतर खेल का प्रदर्शन दिखाया। यही वजह रही कि लखनऊ के खिलाफ दिल्ली की टीम जीतने में सफल रही।
दिल्ली को मिली दमदार जीत
आईपीएल के इतिहास में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया है। इससे पहले इन दोनों ही टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले जा चुके थे। इन तीनों ही मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने बाजी मारी थी। लेकिन चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पलटवार करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। वहीं इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की यह दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम प्वॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर आ गई है।

आरसीबी को बड़ा नुकसान
दिल्ली कैपिटल्स की जीत से रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को बड़ा नुकसान हुआ है। दिल्ली ने जीत हासिल करने के साथ ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को नीचे धकेल दिया है। रॉयल चैलेंजर्स 6 मैचो में 5 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है। इस मैच से पहले दिल्ली की टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10 में पायदान पर थी। लेकिन जीत हासिल करते ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम अब नीचे पहुंच गई है। उनका नेट रन रेट भी काफी गिर गया है।
राजस्थान की टीम टॉप पर
वहीं टेबल टॉपर की बात करें तो प्वाइंट्स टेबल में सबसे टॉप पर राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स ने पांच में से चार मुकाबले जीत कर 8 प्वॉइंट हासिल कर लिए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में एक नंबर पर बरकरार है। वहीं दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है। कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के 6 अंक हैं और यह टीम दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद है। सभी टीमों में केकेआर का नेट रन रेट सबसे अच्छा है। यही वजह है कि वह दूसरे नंबर पर है।
बाकी टीमों का हाल
बाकी टीमों की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की हालत एक जैसी है। यह दोनों ही टीम 6 प्वॉइंट्स के साथ पांचवें और छठे नंबर पर मौजूद है। गुजरात का नेट रन रेट माइंस में होने की वजह से वह छठे नंबर पर मौजूद है। जबकि मुंबई, पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स चार-चार अंकों के साथ में सातवीं, आठवीं और नवे नंबर पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications