कैंसर की वजह से हुई थी मां की मौत, IPL से करोड़ों पाने के बाद भी सदमे में दिग्गज, फिर नम हुई आंखें
IPL 2024 Pat Cummins: आईपीएल 2024 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बड़ा बदलाव किया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पेट कमिंस को खरीदा था। हैदराबाद ने पेट कमिंस को खरीदने के लिए 20 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।
हैदराबाद ने कमिंस को बनाया कप्तान
आईपीएल शुरू होने से पहले ही अब हैदराबाद की टीम ने पेट कमिंस को कप्तानी सौंप दी है। आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पेट कमिंस कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पेट कमिंस से पहले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम हैदराबाद की कप्तानी संभाल रहे थे। मार्करम की कप्तानी में हैदराबाद के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं गुजरा था।

मां के निधन से लगा सदमा
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेट कमिंस अभी तक अपनी मां के निधन के सदमे से नहीं उभर सके हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि मैं जब हवाई जहाज में बैठ रहा था। तभी मुझे पता था कि कुछ सप्ताह में लौटना पड़ेगा। दरअसल, पेट कमिंस जब भारत दौरे पर थे। तभी उनकी मां का निधन हो गया था। वह भारत दौरा बीच में छोड़कर ही वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे।
मां को मिलती थी खुशी
पेट कमिंस ने कहा कि मां को छोड़कर जाते वक्त ही उन्हें यह एहसास था कि उन्हें जल्द ही वापस लौटना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उस समय में दूर जाना मेरे जीवन का सबसे कठिन फैसला था। जब भी मैं बाहर जाता तो मुझे लगता कि घर पर समय बिताने की जरूरत है। लेकिन मेरे माता-पिता को मुझे खेलने देखना अच्छा लगता था और ऐसा करने से उन्हें खुशी मिलती थी। जिस कारण खेलने के लिए मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ जाता था।
अपनी मां को बीमार छोड़कर भारत आने को लेकर उन्होंने कहा कि जब मैं भारत आया। उस समय मैं भारत में था लेकिन मेरा पूरा ध्यान घर पर ही लगा हुआ था। बता दें कि पिछले साल ही पेट कमिंस की मां कैंसर की वजह से दुनिया को अलविदा कह गई थी। कमिंस अभी तक अपनी मां के निधन को नहीं भूल पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications