IPL 2024: मुंबई का कप्तान बनते ही पूजा-पाठ में जुटे हार्दिक पंड्या, फैंस को आई रोहित की याद, देखें वीडियो
IPL 2024 Mumbai Indians, Hardik Pandya: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या इस सीजन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन तक गुजरात टाइटंस की कमान संभालने वाले हार्दिक पंड्या को मुंबई की टीम ने अपना नया कप्तान घोषित किया है।
मुंबई से जुड़े हार्दिक पंड्या
लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हार्दिक पंड्या एक बार फिर से अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी से जुड़ चुके हैं। पिछले दो सीजन से हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लेकिन एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने ट्रेड करके हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़ लिया है। हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस से जुड़ते ही एक बड़ा काम किया है।

पूजा-पाठ में जुटे हार्दिक
मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही हार्दिक पंड्या ने सबसे पहले भगवान की पूजा की। सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या का यह वीडियो तेजी से वायरल हो हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक पंड्या ड्रेसिंग रूम में आते ही सबसे पहले भगवान की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भगवान की तस्वीर पर माला पहनाया और नीचे दीपक भी जलाया।
फैंस को आई रोहित की याद
हार्दिक पंड्या के बाद मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर को भी जमीन पर नारियल फोड़ते हुए देखा गया। इसके बाद हार्दिक पंड्या भगवान को प्रसाद चढ़ाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक मिठाई का डब्बा भगवान की तस्वीर के सामने रखा। हार्दिक पंड्या को मुंबई की ड्रेसिंग रूम में देखकर फैंस को मुंबई के पुराने कप्तान रोहित शर्मा की याद आ गई। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
गुजरात से होगा पहला मैच
बता दें कि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने का कारनामा किया हुआ है। मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है। ऐसे अब हार्दिक पंड्या की कोशिश मुंबई को इस सीजन छठी बार खिताब दिलाने की होगी। मुंबई को अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। अपनी पुरानी टीम के खिलाफ हार्दिक पंड्या की कोशिश जीत दर्ज करने की होगी।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications