IPL 2024 की तैयारी में जुटे MS Dhoni, थाला की वापसी से झूम उठे फैंस, कहा- खिताब हमारा है...
IPL 2024 MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से पहले टीम से जुड़ चुके हैं। लंबे बाल और लाल टी-शर्ट में धोनी एक अलग ही लुक में दिखाई दे रहे हैं। साल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने पंचवीं दफा आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
चेन्नई को मिली थी यादगार जीत
डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश साल 2024 में भी खिताब को अपने नाम करने की होगी। साल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई और गुजरात के बीच खेला गया था। गुजरात के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। लेकिन रविंद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंद पर 10 रन बनाकर चेन्नई को एक यादगार जीत दिला दी थी।

पिछले सीजन किया था कमाल
साल 2023 के आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे थे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सर्जरी कराई। अब नए सीजन में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी फिटनेस के मामले में युवा खिलाड़ियों को भी मात देते हैं। पिछले सीजन की बात करें तो साल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की तरफ से 12 पारी में 104 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182.46 का रहा था।
ट्रेनिंग कैंप से जुड़े धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी भी अभ्यास के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं। इस ट्रेनिंग कैंप में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा दीपक चाहर, ऋतुराज गायकवाड़ सिमरजीत सिंह, राजवर्धन, मुकेश चौधरी और बाकी के खिलाड़ी भी नजर आए।
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंज बेंग्लुरु के साथ 22 मार्च को होना है। सोशल मीडिया पर धोनी के टीम से जुड़ने पर फैंस बेहद खुश हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस सीजन भी खिताब हमारा है...इसके अलावा भी फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications