MI vs LSG: क्या मुंबई की जर्सी में आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे रोहित शर्मा! अगले साल नई टीम में होगी एंट्री?

IPL 2024 MI vs LSG: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुंबई की तरफ से आईपीएल का अपना आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम अगले साल मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को रिलीज करने के मूड में है। रोहित शर्मा आईपीएल शुरू होने से पहले ही कप्तानी छोड़ने के कारण सुर्खियों में आ गए थे।

रोहित की होगी नई टीम में एंट्री

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दवा भी किया जा रहा है कि रोहित शर्मा अगले साल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, साल 2025 के मेगा ऑक्शन में कई टीमें रोहित शर्मा को अपने साथ जोड़ने की इच्छुक होगी। साल 2024 में मिनी ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित शर्मा को अपने साथ जोड़ने की बात की थी। लेकिन रोहित शर्मा का कांट्रेक्ट मुंबई इंडियंस के साथ 3 सालों के लिए होने के कारण यह सौदा नहीं हो पाया था।

IPL 2024 1

क्या आखिरी बार मुंबई के लिए खेलेंगे रोहित

ऐसे में 17 मई यानी कि शुक्रवार को रोहित शर्मा आखिरी बार मुंबई इंडियंस की जर्सी में आईपीएल खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसी उम्मीद बेहद कम है कि मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा पर आगे के लिए भी दांव लगाए। मुंबई इंडियंस ने इस साल रोहित शर्मा से छीनकर टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंप दी थी। मुंबई इंडियंस के फैसले ने इस तरफ साफ इशारा कर दिया था कि रोहित शर्मा अब लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं।

रोहित ने की थी शानदार कप्तानी

आईपीएल 2024 रोहित शर्मा के लिए अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा आखरी बार इस फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में रोहित शर्मा की कोशिश लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को पांच बार खिताब दिलाने का कारनामा किया था।

मेगा ऑक्शन में क्या होगा?

हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाये जाने के बाद से ही रोहित शर्मा को किसी और टीम में जाने की खबरें आ रही थी। अगले साल मेगा ऑक्शन में हर टीम को अगर चार-चार खिलाड़ियों को रिटेंशन करने का मौका मिलता है तो ऐसे में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की तरफ से रिटेन नहीं होंगे। एक और संभावना है कि हो सकता है कि रोहित शर्मा खुद ही रिटेन होना नहीं चाहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि नए सीजन में कुछ फ्रेंचाइजी नए कप्तान की तलाश में हो सकती है और ऐसे में रोहित शर्मा उन टीमों का हिस्सा बन सकते हैं जहां उन्हें कप्तानी करने का मौका मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+