Mayank Yadav की वापसी को लेकर आई बड़ी अपडेट, लखनऊ-चेन्नई के बीच होगी जोरदार भिड़ंत

Mayank Yadav Injury Update: लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने वाली है। अपने होम ग्राउंड यानी इकाना स्टेडियम में चेन्नई और लखनऊ के बीच शुक्रवार को एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स को राहत की खबर मिली है।

मयंक यादव की हो सकती है वापसी

पिछले दो मुकाबले से प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले मयंक यादव फिट दिखाई दे रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले मयंक यादव को प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। मयंक यादव चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19 अप्रैल को खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने ट्विटर पर मयंक यादव का वीडियो अपलोड करते हुए कैप्शन लिखा कि फिर से उड़ चला।

Mayank Yadav 1

फॉर्म में नहीं लखनऊ के बल्लेबाज

लखनऊ सुपरजायंट्स को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ सुपरजायंट्स की कोशिश अब वापसी करने की होगी। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला ही रहा है। लखनऊ की सबसे बड़ी समस्या टीम के दिग्गज खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म होना है।

खल रही है मयंक यादव की कमी

क्विंटन डिकॉक और मार्कस स्टोइनिस जैसे ताबड़तोड़ खिलाड़ी अब तक अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। नवीन उल हक की जगह पिछले मैच में शमर जोसेफ को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन उनका प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा है।

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, दीपक हुडा, मयंक यादव, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, शिवम मावी, शमर जोसेफ, डेविड विली, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, अर्शिन कुलकर्णी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+