IPL 2024: जो कभी नहीं हुआ वो अब होगा, आईपीएल ऑक्शन से पहले लिया गया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर
IPL 2024 Mallika Sagar: आईपीएल 2024 की नीलामी शुरू होने में अब कुछ ही घंटे का समय रह गया है। 19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। दुबई के कोका कोला एरिया में होने वाले ऑक्शन पर फैंस की नजरे बनी हुई है। आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा होने जा रहा है जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला था।
333 खिलाड़ियों को किया शॉर्टलिस्ट: 333 खिलाड़ियों को ऑक्शन में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन्हीं खिलाड़ियों में से सभी टीम बोली लगाने का काम करेगी। 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। कई विदेशी खिलाड़ी इस ऑक्शन में ऐसे हैं जिन पर फ्रेंचाइजियां बड़ी बोली लगा सकती है। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों के मालामाल होने की संभावना पहले से जताई जा रही है।

पहली बार होगा ऐसा: आईपीएल ऑक्शन के 16 सीजन के इतिहास में पहली बार एक भारतीय इस ऑक्शन को संबोधित करेंगी। इससे पहले विदेशी ऑक्शनियर आईपीएल में खिलाड़ियों की बोली लगवाते थे। लेकिन इस बार एक भारतीय महिला को यह काम करने का मौका मिला है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने इस ऑक्शनीयर के नाम की पुष्टि भी कर दी है।
मल्लिका सागर को मिली जिम्मेदारी: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिला आईपीएल ऑक्शन को कराने वाली मल्लिका सागर इस बार पुरुष ऑक्शन की भी बोली लगाने वाली है। मुंबई के रहने वाली मल्लिका सागर वूमेंस प्रीमियर लीग को दो बार लगातार सफलतापूर्वक नीलामी करवाई है।
2008 से आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है और हर साल खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन भी होते रहे हैं। लेकिन 16 सीजन में ऐसा पहली बार है कि कोई भारतीय महिला इस ऑक्शन को करवाएगी। इससे पहले रिचर्ड मैडली और फिलिप एडमीड्स ही ऑक्शन के लिए बोली लगाते थे।












Click it and Unblock the Notifications