LSG vs MI Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

LSG vs MI Pitch Report Latest Updates: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स अपने होम ग्राउंड यानी कि इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन अब तक शानदार रहा है।

मुंबई को जीत की तलाश

वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। मुंबई इंडियंस की टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लखनऊ के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम को कई करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत के बेहद करीब आकर मुकाबला गंवा बैठी थी।

IPL 2024 1

टॉस होगा अहम

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। इस स्टेडियम की पिच काफी धीमी खेलती है और यहां पर स्पिनर्स का दबदबा रहता है। हालांकि इस सीजन पिच से गेंदबाजों को मदद बेहद कम मिला है। लेकिन इस मैदान पर 200 रन बनाना भी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

पिच से किसे मिलेगी मदद

बल्लेबाजों के लिए इस मैदान पर बाद में बैटिंग करना मुश्किल भरा काम हो सकता है। खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे पिच स्लो होती चली जाएगी। आईपीएल के इतिहास में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है। 6 में से पांच बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। जबकि एक बार ही लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है।

ऐसा रहेगा मौसम

मैच वाले दिन लखनऊ में दिन के समय पर तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। शाम के वक्त तापमान 27 डिग्री रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

लखनऊ सुपरजायंट्स की संभावित XI: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव।

मुंबई इंडियंस की संभावित XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+