IPL Points Table: मुंबई इंडियंस की पहली जीत के बाद आरसीबी को बड़ा नुकसान, जानिए ताजा अंक तालिका
IPL 2024 Points Table: अंततः आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस ने भी अपना खाता खोल लिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही मुंबई इंडियंस ने तीन मैचों में लगातार हार के बाद जीत दर्ज कर ली। मुंबई ने जीत दर्ज करने के साथ ही अंक तालिका में भी बदलाव कर दिया।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने 29 रनों से जीत दर्ज कर ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 234 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट पर 205 रन बना पाई। मुंबई की जीत के बाद अंक तालिका में फेरबदल हुआ है।

दिल्ली कैपिटल्स को भारी नुकसान
दिल्ली की टीम को इस हार के बाद भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में अब सबसे निचले स्थान पर आ गई है। 5 मैचों में दिल्ली को सिर्फ एक ही मैच में जीत दर्ज करने का मौका मिला है और वह अवसर भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आया था।
मुंबई इंडियंस की छलांग
मुंबई इंडियंस इस सीजन लगातार तीन मैचों में हारी थी। अब तक मुंबई की टीम बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर थी लेकिन एक जीत के साथ ही अंक तालिका में दो स्थानों की छलांग लगा दी। मुंबई इंडियंस अब 4 मैचों में एक जीत के साथ आठवें स्थान पर काबिज हो गई है।
दो टीमें अब तक नहीं हारी
इस सीजन हर टीम को हार का सामना करना पड़ा है लेकिन राजस्थान रॉयल्स और केकआर ऐसी टीमें हैं, जिनको अब तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स ने 4 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं। 8 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स ने तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। केकेआर ने 3 में से 3 मैच जीतकर तालिका में दूसरा स्थान बनाया है।
अन्य टीमों की स्थिति
अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है, चेन्नई ने 4 में से 2 मैच जीते हैं। उसके बाद लखनऊ का नाम है, लखनऊ ने 3 में से 2 मैच जीते हैं। पांचवें स्थान पर हैदराबाद है, इस टीम ने भी 4 में से 2 मैच जीते हैं। छठे स्थान पर पंजाब है। पंजाब ने 4 में से 2 मैच और गुजरात ने 4 में से 2 मैच जीतकर सातवाँ स्थान हासिल किया। मुंबई नम्बर आठ और आरसीबी नम्बर 9 पर है। दसवें स्थान पर दिल्ली है।












Click it and Unblock the Notifications