8 साल बाद IPL में वापसी करते ही जीत ली ट्रॉफी, फेंकी टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक गेंद
IPL 2024 KKR vs SRH Final: कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की। स्टार्क इससे पहले क्वालीफायर वन मैच में भी हैदराबाद के खिलाफ जबरदस्त लय में नजर आए थे। उन्होंने ट्रेविस हेड को पहले ही ओवर में क्लीन बोल्ड किया था। वहीं फाइनल मैच में भी स्टार्क ने अभिषेक शर्मा को पहले ही ओवर में क्लीन बोल्ट करके टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
8 साल बाद हुई IPL में वापसी
इससे पहले मिचेल स्टार्क ने साल 2016 में आईपीएल खेला था। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 8 साल पहले अपना आखिरी मुकाबला खेला था। वहीं 8 साल बाद 2024 में वापस आते ही स्टार्क ने कोलकाता को चैंपियन बना दिया। स्टार्क की शुरुआत इस सीजन आईपीएल में अच्छी नहीं रही थी। शुरुआती कुछ मुकाबले में स्टार्क लय में नहीं नजर आ रहे थे।

स्टार्क ने फेंकी बॉल ऑफ द टूर्नामेंट
इसके बावजूद भी टीम ने उन पर भरोसा जताए रखा। मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2024 के लगभग हर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से गेंदबाजी की है। लेकिन प्लेऑफ के मुकाबले में मिचेल स्टार्क बेहद कारगर साबित रहे हैं। फाइनल मैच के अपने पहले ओवर की पांचवी गेंद पर स्टार्क ने अभिषेक शर्मा को आउट किया। स्टार्क की इस गेंद को अभिषेक ने आराम से खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद टर्न हो गया और वब बोल्ड हो गए। स्टार्क की इस गेंद को बॉल ऑफ द टूर्नामेंट कहा जा रहा है।
पत्नी ने किया सपोर्ट
मिचेल स्टार्ट आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबको हैरान करते हुए मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था। मिचेल स्टार्क आईपीएल की शुरुआत की कुछ मुकाबलो में फ्लॉप साबित रहे थे। इसके बाद मिचेल स्टार्क की वाइफ और ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिसा हिली आईपीएल देखने भारत आई। वाइफ के आते ही स्टार्ट में एक अलग ही एनर्जी देखने को मिली। उसके बाद से उन्होंने हर मैच में दमदार प्रदर्शन किया और केकेआर को सभी मुकाबलों में जीत मिली।












Click it and Unblock the Notifications