KKR vs SRH Final: केकेआर-सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच और वेदर रिपोर्ट

KKR vs SRH IPL Final Preview: 17 वर्षों के आईपीएल इतिहास में केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद ने खिताबी जीत का स्वाद तो चखा है लेकिन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स से अब भी काफी पीछे हैं। केकेआर रविवार को अपने आईपीएल इतिहास का चौथा फाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।

हैदराबाद आईपीएल में अपने तीसरे फाइनल में खेलने के लिए उतरेगी। केकेआर के पास तीन आईपीएल फाइनल जीतने वाली तीसरी टीम बनने का मौका है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई ने 5-5 बार खिताब अपने नाम किया है। हैदराबाद के पास अपना दूसरा खिताब जीतने का मौका होगा।

kkr vs srh

केकेआर ने दो फाइनल गौतम गंभीर की कप्तानी में जीते हैं, मजे की बात तो यह है कि दोनों फाइनल में कप्तानी करने वाले गौतम गंभीर इस बार टीम के कोच हैं। उनका प्रभाव इस टीम में साफ़ तौर पर देखने को मिला है और जीत के लिए केकेआर को फेवरेट माना जा रहा है लेकिन हैदराबाद को कम नहीं आँका जा सकता है।

चेन्नई की पिच और वेदर रिपोर्ट

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए होगी। सेटल होने पर बल्लेबाज रन न सकते हैं लेकिन यहाँ स्पिनरों की भी अहम भूमिका देखने को मिलेगी। टॉस जीतकर बैटिंग का फैसल सही होगा। बड़ा मैच होने से यही करना उचित है। मैच की पूर्व संध्या पर बारिश देखने को मिली है। रविवार को बादलों का आवरण देखने को मिलेगा। इस वजह से ओस भी रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है।

केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए, तो यहाँ केकेआर का पलड़ा भारी नज़र आता है। अब तक केकेआर और हैदराबाद के बीच आईपीएल में कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 18 केकेआर ने जीते हैं और हैदराबाद को 9 बार जीत का स्वाद चखने को मिला है।

मैच का सीधा प्रसारण कहाँ देखें

भारतीय समय के अनुसार मैच का टॉस शाम 7 बजे हो जाएगा। पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर डाली जाएगी। टीवी पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जियो सिनेमा वेबसाईट और एप्लीकेशन पर यह मुकाबला लाइव देखा जा सकेगा।

केकेआर संभावित प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, नितीश कुमार रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट/उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+