KKR vs LSG: केकेआर ने लखनऊ को बुरी तरह हराया, अंक तालिका में किया टॉप स्थान हासिल

LSG vs KKR Highlights: केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में केकेआर का दबदबा रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स घरेलू फैन्स के सामने कुछ खास नहीं कर पाई और मुकाबला हार गई। केकेआर ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। राजस्थान और केकेआर दोनों के 16-16 अंक है लेकिन नेट रन रेट में केकेआर आगे है।

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। केकेआर के ओपनर फिल साल्ट और सुनील नारायण ने मिलकर धमाका कर दिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े, साल्ट 14 गेंदों का सामना करते हुए 32 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

lsg vs kkr

नारायण को अंगकृष रघुवंशी के रूप में एक बेहतरीन जोड़ीदार मिल गया। दोनों ने मिलकर स्कोर 140 रनों तक पहुंचा दिया। नारायण सीजन का दूसरा शतक जड़ने से पहले आउट हो गए। उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 7 छक्के आए।

आंद्रे रसेल आते ही थोड़ी देर में चले गए, वह 12 रन बना पाए और रघुवंशी ने 32 रन बनाए। रिंकू सिंह के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिंकू ने 16 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन जड़े। रमनदीप ने 6 गेंद में नाबाद 25 रन बनाकर केकेआर को 6 विकेट पर 235 रनों तक पहुंचा दिया। लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए लखनऊ की शुरुआत खराब रही। अर्शिन कुलकर्णी 9 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की लेकिन बाद में स्थिति खराब हो गई। राहुल 25 और स्टोइनिस 36 रन बनाकर आउट हो गए। दीपक हूडा भी 5 रन बनाकर चलते बने।

कुछ देर बाद ही लखनऊ के दो विकेट और गिर गए और स्थिति पूरी तरह खराब हो गई। अंततः लखनऊ सुपर जायंट्स 137 रनों के कुल स्कोर पर आउट होकर 98 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+