MI vs RCB: बुमराह ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो 17 साल में कोई नहीं कर पाया
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आरसीबी के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से कहर ढा दिया और कुछ ऐसा कर दिया, जो 17 साल में कोई गेंदबाज नहीं कर पाया था। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 196 रन बनाए।
आरसीबी के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले बुमराह पहले गेंदबाज बन गए हैं, उनसे पहले बेस्ट गेंदबाजी आशीष नेहरा के नाम थी। उन्होंने 10 रन देकर 4 विकेट झटके। बुमराह ने 21 रन देकर 5 विकेट झटके।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन शुरुआत की। मुंबई के धाकड़ स्ट्राइक गेंदबाज बुमराह ने तीसरे ओवर में विराट कोहली को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों कैच करा दिया। विराट कोहली महज 3 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर गए।
इसके बाद डेब्यू कर रहे विल जैक्स का विकेट गिर गया। वह 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जैक्स को आकाश मधवानी ने टिम डेविड के हाथों कैच करा दिया। यहाँ से बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए रजत पाटीदार के बल्ले से बड़ा धमाका देखने को मिला।
रजत पाटीदार ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए मुंबई की गेंदबाजी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद में 50 रन बनाए। पाटीदार के बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के आए। अब तक रनों के लिए संघर्ष करने वाले पाटीदार ने तहलका मचा दिया।
उधर दूसरे छोर पर कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमा दिया। हालांकि ग्लेन ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर से निराश किया। वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। मैक्सवेल को श्रेयस गोपाल ने पगबाधा आउट कर दिया।
फाफ डू प्लेसी अपना अर्धशतक जड़ने के बाद 40 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद महिपाल लोमरोड़ भी चलते बने, वह खाता भी नहीं खोल पाए। अंत में दिनेश कार्तिक ने अपने बल्ले से गदर मचा दिया और गेंदबाजों की पिटाई कर डाली। वह 23 गेंद में 53 रन की नाबाद पारी खेलकर लौटे। कार्तिक ने अपनी पारी में 5 चौके और 4 शानदार छक्के जमाए।












Click it and Unblock the Notifications