IPL ऑक्शन से पहले ही हार्दिक पंड्या पर जमकर बरसा पैसा, 9 साल में कर ली करोड़ों की कमाई
IPL 2024, Hardik Pandya: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2024 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने कैश मोड में यह ट्रेड किया है। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या के बदले गुजरात टाइटंस को 15 करोड़ रुपए दिए हैं।
मुंबई से हुई थी शुरुआत: अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियन से करने वाले हार्दिक पंड्या एक बार फिर से मुंबई के लिए दमखम दिखाएंगे। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में वापस आने से एमआई के फैंस बेहद खुश हैं। हार्दिक पंड्या ने भी एक वीडियो शेयर कर मुंबई वापस आने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए साल 2015 ऑक्शन के वीडियो की एक क्लिप को फैंस के साथ साझा किया। जिसमें हार्दिक पंड्या को सबसे पहली बार मुंबई इंडियंस की टीम द्वारा ऑक्शन में खरीदा जा रहा था।

पंड्या ने छोड़ा गुजरात का साथ: पिछले दो सीजन हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस की तरफ से खेला था। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने एक बार खिताब जीतने में भी कामयाबी हासिल की है। हार्दिक पंड्या के गुजरात से बाहर होने के बाद अब शुभमन गिल को टीम का कप्तान बना दिया गया है। पंड्या ने गुजरात का साथ छोड़कर अब मुंबई के लिए खेलने का फैसला किया है।
पंड्या ने अब तक कमाए इतने करोड़: हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 के लिए 15 करोड रुपए दिए गए हैं। हार्दिक पंड्या को पिछले साल भी गुजरात टाइटंस ने 15 करोड रुपए दिए थे। हार्दिक पांड्या की कमाई की बात करें तो हार्दिक पंड्या ने अब तक आईपीएल से कुल 89 करोड़ 30 लख रुपए कमा लिए हैं। साल 2015 में सबसे पहली बार हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने 10 लख रुपए में खरीदा था। 2016 और 2017 के दौरान भी मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को 10 लख रुपए में ही रिटेन किया था।
लगातार मुंबई के लिए दमदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम में भी हार्दिक पंड्या ने जगह बनाई और अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया। इसके बाद साल 2018 में मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने पंड्या को अपने साथ 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। साल 2019, 2020 और 2021 में भी हार्दिक पांड्या को 11-11 करोड़ रुपए मिले थे।
साल 2022 में हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की तरफ के लिए खेलने लगे। गुजरात टाइटंस ने 15 करोड रुपए देखकर हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़ा। साल 2022 और साल 2023 में हार्दिक पंड्या ने गुजरात की तरफ से आईपीएल खेला। वहीं अब साल 2024 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पंड्या को 15 करोड़ में खरीद लिया है।
-
फेरारी की रफ्तार में किसका साथ? हार्दिक पांड्या ने बताया सफलता का सबसे बड़ा राज -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications