RCB Playoffs Equation: 8 में से 7 मैच हारने के बावजूद RCB की हो सकती है प्लेऑफ में एंट्री! जानिए आखिर कैसे?
RCB Playoffs Equation: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु रोमांचक मुकाबले में एक रन से मैच गंवा बैठी। कोलकाता के ईडन गार्डन में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए थे। जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
प्लेऑफ की राह मुश्किल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है। आरसीबी ने अब तक इस सीजन कुल आठ मुकाबले खेले हैं। 8 में से टीम को सात में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन सात मैच हारने के बावजूद भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। फर्क बस इतना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अब दूसरे टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

ऐसे हो सकती है क्वालीफाई
आईपीएल 2024 में अब तक आऱसीबी ने अपने आठ मैच खेले लिए हैं। आरसीबी की टीम को अभी इस सीजन 6 मुकाबले और खेलने हैं। अगर आरसीबी की टीम इन 6 में से 6 मैच जीत भी जाती है तो भी उसके टोटल 14 अंक ही बन पाएंगे। 14 अंक होने के बावजूद भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ की टिकट पक्की नहीं हो पाएगी। ऐसे में दूसरों टीमों के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करेगा। अगर सब कुछ आरसीबी के हक में रहा तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
पहली ट्रॉफी का इंतजार बरकरार
आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम अब तक एक बार भी ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमा सकी है। आईपीएल 2024 में भी टीम के हालात निराशाजनक ही नजर आ रहे हैं। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है। दरअसल, आरसीबी टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑल आउट होने वाली टीम बन गई है। यह 13वीं बार है जब भारत में किसी टीम ने एक रन से जीत हासिल की है लेकिन 200 से अधिक रनों के लक्ष्य में यह पहली बार हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications