IPL 2024: हार्दिक पंड्या कप्तानी में बने 'हीरो से जीरो', इन पांच खराब फैसलों ने डुबो दी मुंबई की लुटिया

IPL 2024 Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन लगातार दूसरी बार राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई को पटखनी देने का काम किया है।

फ्लॉप रहे पंड्या

गुजरात टाइटंस को आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले हार्दिक पंड्या से मुंबई इंडियंस को काफी उम्मीदें थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन सबसे मजबूत टीम नजर आ रही थी। लेकिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक जड़कर अपने फॉर्म का परिचय दिया था। इसके बावजूद भी टीम को वह जीत दिलाने में नाकाम रहे थे।

Hardik Pandya 1

लिया हैरान करने वाला फैसला

हार्दिक पंड्या द्वारा लिए गए कुछ फैसलों की जमकर आलोचना की जा रही है। हार्दिक पंड्या ने पहले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, गुजरात टाइटंस के अनुभवी गेंदबाज राशिद खान के सामने हार्दिक पंड्या ने खुद की जगह टिम डेविड को भेज दिया। जबकि हार्दिक पंड्या खुद स्पिनर्स के खिलाफ अच्छे शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं।

बुमराह को लाने में देरी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 277 रनों के पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया था। मुंबई इंडियंस की तरफ से इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। पहले स्पैल में उन्होंने हैदराबाद के बल्लेबाजों को बांधे रखा था। इसके बावजूद हार्दिक पंड्या ने जसप्रीत बुमराह को दूसरे स्पैल के लिए लाने में काफी देरी कर दी जिसकी वजह से हैदराबाद की टीम ने 12 ओवर के अंदर ही 2 विकेट खोकर 173 रन बना लिए थे।

बल्लेबाजी में फ्लॉप

इस सीजन हार्दिक पंड्या का स्ट्राइक रेट काफी धीमा रहा है। हार्दिक पंड्या ने हैदराबाद के खिलाफ 277 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी धीमी गति से बल्लेबाजी की। जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 24 रन बनाए।

आकाश मधवाल को किया बाहर

युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल गेंद से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आकाश मधवाल को टीम से बाहर रखने का फैसला किया गया। हार्दिक पंड्या ने आकाश मधवाल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी। आकाश ने इस सीजन अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था। इससे पहले 22 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए आकाश ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ महज 20 रन देखकर तीन विकेट झटके थे। इसके बावजूद भी उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। वहीं नेहर वढेरा को आधे सीजन तक प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+