IPL 2024: हार्दिक पांड्या बिना फिटनेस आईपीएल खेल रहे? जानिए क्या बड़ा अपडेट सामने आया

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई को छह मैचों में चार बार हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मैच में चेन्नई ने मुंबई को हराया था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी और फॉर्म के ऊपर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब तक कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है।

हार्दिक पांड्या पिछले साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप में चोटिल होकर बाहर हो गए थे। इसके बाद वह लम्बे समय तक रिकवरी एक दौर से गुजरे हैं। आईपीएल से उन्होंने मैदान में वापसी की लेकिन खास प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। अब एक और नई बहस शुरू हो गई है।

hardik pandya

पांड्या को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने प्रतिक्रिया दी है। गिलक्रिस्ट ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर हैरानी होगी। गिलक्रिस्ट का मानना है कि हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट नहीं हैं। मैदान पर कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

एडम गिलक्रिस्ट ने क्रिकबज से बातचीत करते हुए कहा कि हार्दिक पांड्या के लिए सकारात्मक बात यह थी कि वह कप्तान के तौर पर गेंदबाजी की चुनौती के लिए तैयार थे। गेंद हाथ में होने के बाद भी वह 100 फीसदी फिट नजर नहीं आते हैं। उनकी गेंदबाजी बिखरी हुई थी।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद चेन्नई ने 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर दिया। धोनी ने अंतिम ओवर में पांड्या की धुनाई करते हुए लगातार 3 छक्के जमा दिए। पांड्या ने इस ओवर में 26 रन खर्च किये।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। सिर्फ रोहित शर्मा ही एकमात्र बल्लेबाज थे, जो क्रीज पर टिककर खेलते चले गए। रोहित शर्मा ने नाबाद शतक जमाया लेकिन अन्य बल्लेबाजों के रन नहीं बनने से मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+