Glenn Maxwell की वजह से बुरी फंसी RCB की टीम, लगातार फ्लॉप होने के बाद किया IPL खेलने से इनकार

IPL 2024 Glenn Maxwell: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए आईपीएल का यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी को इस सीजन छठी हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन जड़ दिए। जिसे हासिल करने में आरसीबी की टीम नाकाम रही और 25 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।

मैक्सवेल ने लिया ब्रेक

लगातार मिल रही हार के बीच आरसीबी को एक और बड़ा झटका लगा है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2024 से ब्रेक लेने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने फैसला किया कि वह आईपीएल से दूर हो जाएंगे। हैदराबाद के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

Glenn Maxwell 1

खुद को किया टीम से बाहर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्लेन मैक्सवेल ने खुद ही टीम के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस यह अनुरोध किया था कि उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को आजमाया जाएं। मैक्सवेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वह इस समय शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में नहीं हैं। यही वजह है कि उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया है। ग्लेन मैक्सवेल अब मैदान पर वापसी कब तक करते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। अपनी वापसी को लेकर मैक्सवेल ने किसी तरह का कोई भी अपडेट नहीं शेयर किया है।

इस वजह से लिया ब्रेक

ब्रेक लेने के पीछे की वजह बताते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि मेरे लिए यह निजी रूप से आसान फैसला था। इसलिए मैच के बाद मैं कोच और कप्तान फॉफ डुप्लेसिस के पास गया और कहा कि मुझे महसूस हो रहा है कि किसी और को मेरी जगह आजमाया जाएं। मैं पहले भी इस स्थिति में रहा हूं जहां खेलना जारी रखते हुए खुद को गहरे खड्डे में पाया। मेरे ख्याल से मेरे लिए शारीरिक और मानसिक रूप से ब्रेक लेने का सही समय है। ताकि मैं अपने शरीर को ठीक कर सकूं। अगर टूर्नामेंट में मेरी जरूरत पड़ती है तो मैं मजबूती से वापसी करके अपना प्रभाव छोड़ने चाहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+