DC vs RR: राजस्थान की लगातार दूसरी हार, दिल्ली को मिली जीत, सैमसन के विकेट पर मचा बवाल
IPL 2024 Delhi Capitals vs Rajasthan Royals: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस में अभी भी बनी हुई है। दिल्ली ने राजस्थान के खिलाफ 20 रनों से जीत हासिल की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 201 रन ही बना सकी।
सैमसन की तूफानी बल्लेबाजी
संजू सैमसन ने इस सीजन का पांचवां और आईपीएल करियर का 25वां अर्धशतक जड़ा। सैमसन 46 गेंद में 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाए। संजू सैमसन का कैच शाई होप ने बाउंड्री लाइन के पास पकड़ा, जिसे लेकर काफी हंगामा देखने को मिला। संजू सैमसन लंबे समय तक अंपायर से बहस करते नजर आए।

नहीं चला जायसवाल का बल्ला
222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत खराब रही। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में खलील अहमद की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी जायसवाल ने खलील अहमद की पहले गेंद पर चौका लगाया। लेकिन इसके बाद अगली गेंद पर वह अक्षर पटेल के हाथों में आसान सा कैच दे बैठे।
दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद संजू सैमसन और जोस बटलर ने राजस्थान की पारी को संभालने का काम किया। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। संजू सैमसन इस दौरान दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बरसाने का काम किया। राजस्थान को दूसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा। जोस बटलर को अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। बटलर इस मुकाबले में 17 गेंद में 19 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
जेक फ्रेजर मैकगर्क ने फिर मचाई तबाही
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे। दिल्ली को एक बार फिर से युवा विस्फोटक बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 20 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली। जेक फ्रेजर मैकगर्क के अलावा अभिषेक पोरेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक ने तीन छक्के की मदद से 65 रन बनाने का काम किया।
कप्तान पंत हुए फ्लॉप
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वह 15 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर कैच आउट हो गए। वहीं अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे अफगानिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी गुलबदीन नईब ने 19 रन बनाए। जबकि ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से 20 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन निकले।
अश्विन की फिरकी का कमाल
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आर अश्विन ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने एक बेहतरीन कैच भी पकड़ा। अश्विन ने अभिषेक पोरेल को संदीप शर्मा के हाथों कैच कराया। इससे पहले अश्विन ने अक्षर पटेल को भी पवेलियन भेजने का काम किया था।
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शुभम दुबे, रोवमन पॉवेल, डोनोवन फरेरा, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
दिल्ली कैपिटल्सः जेक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नईब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।
Sanju Samson wasn’t happy when Umpire giving him out.#IPLCricket2024 #RRvDC #SanjuSamson #Powell #Kuldeepyadav #TristanStubbs #Delhicapitals #DCvsRR #IPL2024 pic.twitter.com/CfqCJRRhd4
— InformationIsWealth (@KnowTheWorld23) May 7, 2024












Click it and Unblock the Notifications