DC vs MI: कौन हैं रसिक सलाम, गुजरात के बाद मुंबई के खिलाफ भी बरपाया कहर, मिलते हैं सिर्फ इतने पैसे
IPL 2024 DC vs MI Rasikh Dar Salam: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हाईस्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली की टीम को जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10 रन से मुकाबले को अपने नाम किया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 247 रन ही बना सकी।
रसिक सलाम बने हीरो
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रसिख सलाम पिछले दो मैचों से दिल्ली के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। रसिक सलाम ने इस मुकाबले में भी कमाल का प्रदर्शन किया। मुंबई के खिलाफ रसिख सलाम ने तीन विकेट चटकाने का काम किया। जिसकी बदौलत दिल्ली की टीम इस मुकाबले को आसानी से जीतने में कामयाब रही। रसिख सलाम के अलावा मुकेश कुमार ने भी तीन अहम विकेट चटकाने का काम किया।

कौन हैं रसिक सलाम
रसिख सलाम जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। वह साल 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। रसिक सलाम ने साल 2019 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। रसिख कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इस सीजन वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ जुड़े हुए हैं और कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इतनी मिलती है सैलरी
दिल्ली कैपिटल्स ने इस साल मिनी ऑक्शन के दौरान रसिख सलाम को उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा था। सलाम को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में ऋषभ पंत लगातार खेलने का मौका दे रहे हैं। सलाम ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित भी किया है। रसिख सलाम से दिल्ली को आने वाले मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आने वाले मुकाबलों में जीत हासिल करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications