DC vs LSG Dream 11 Today: दिल्ली-लखनऊ मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
DC vs LSG Dream XI: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज मेजबान दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल का 64वां मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली के लिए इस मैच में खोने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि प्लेऑफ़ की दौड़ से मेजबान टीम पहले से ही बाहर है।
लखनऊ के लिए मुकाबला काफी अहमियत रखता है। लखनऊ इस मैच को जीतकर तालिका में पांचवें स्थान पर आने का प्रयास करेगी। इस समय आरसीबी पांचवें नम्बर पर है। आरसीबी और लखनऊ दोनों ही प्लेऑफ़ की रेस में बनी हुई है। ऐसे में मैच खास है।

पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हैदराबाद में एक करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में केएल राहुल एंड कम्पनी इस मुकाबले में कोई गलती नहीं करना चाहेगी। अच्छे अंतर से जीत दर्ज कर लखनऊ अपनी नेट रन रेट में भी सुधार करने की कोशिश करेगी। मैच की ड्रीम इलेवन भी अहम है।
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स ड्रीम 11 (DC vs LSG Dream XI)
कप्तान: मार्कस स्टोइनिस
उपकप्तान: ट्रिस्टन स्टब्स
विकेटकीपर: शाई होप, क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज: फ्रेजर मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, आयुष बदोनी
ऑल राउंडर: क्रुणाल पांड्या, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज: कुलदीप यादव, यश ठाकुर, नवीन उल हक
स्टोइनिस को कप्तान बनाने से फायदा हो सकता है। इस सीजन उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपने हाथ दिखाए हैं। अलग-अलग समय में उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन योगदान दिया है। उनको टीम में चुनते हुए कप्तान बनाया जाना चाहिए क्योंकि ऑल राउंडर होने के कारण वह पॉइंट्स भी ज्यादा दे सकते हैं।
केएल राहुल को इस टीम में नहीं रखने का भी एक कारण है। वह बल्लेबाजी करने के दौरान धीमे रहे हैं। राहुल का खेल उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। इस मैच में बल्लेबाज छोटी सीमा रेखा का फायदा उठाने का पूरा प्रयास करेंगे और शाम के समय दूसरी पारी में बल्लेबाजी और ज्यादा आसान हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications