DC vs CSK: हार के बावजूद दिल जीत गए धोनी, पंत को लगाया गले, अब ऋषभ ने सरेआम कही यह बात

IPL 2024, DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो मैच जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 31 मार्च यानी कि रविवार को दिल्ली के खिलाफ मैच जीतने में नाकाम रही। दिल्ली के होम ग्राउंड डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रनों से मात दी।

चेन्नई की हार से भी फैंस खुश

यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स भले ही गंवा बैठी हो, लेकिन उनके प्रशंसा इस मैच को देखकर बेहद खुश नजर आए। इसकी सबसे बड़ी वजह चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी रही। इस सीजन पहली बार महेंद्र सिंह धोनी बल्ला लेकर मैदान में उतरे थे। मैदान पर उतरते ही उन्होंने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी जिसे देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे।

DC vs CSK 1

धोनी ने खेली धमाकेदार पारी

महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी के कुछ ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने में 16 गेंद में 37 रन बनाए। हालांकि, इसके बावजूद भी चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सकी। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की इस पारी को फैंस ने जमकर एन्जॉय कि।या सोशल मीडिया पर भी फैंस भी धोनी की इस विस्फोटक बल्लेबाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पंत ने भी दिखाया दम

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ऋषभ पंत के लिए भी यह मुकाबला यादगार रहा। इस सीजन ऋषभ पंत पहली बार अपनी लय में नजर आए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेले गए दोनों पारियों में पंत को शुरुआत मिली थी लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ा जिसकी बदौलत दिल्ली की टीम190 से अधिक रन बनाने में कामयाब रही।

धोनी ने लगाया पंत को गले

अपनी पहली जीत दर्ज करने के बाद ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की। आपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कुछ बातें भी लिखी। इसके अलावा उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी मैच खत्म होने के बाद पंत को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए पंत ने लिखा कि हर दिन मैदान पर कदम रखने से मुझे बहुत खुशी मिलती है और कुछ ऐसा करते रहना जो मुझे पसंद है, हमेशा अच्छा रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+