IPL Playoff Scenario: दिल्ली या चेन्नई प्लेऑफ में किसकी होगी एंट्री! चौथे स्थान के लिए जंग जारी

IPL 2024 DC Qualification Scenario: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बुधवार यानी 8 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। आईपीएल 2024 के इस सीजन में पहली बार कोई टीम 10 विकेट से मुकाबला जीतने में कामयाब रही है। लखनऊ सुपरजायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसे हैदराबाद की टीम ने 10 ओवर के अंदर ही चेज कर लिया।

हैदराबाद की स्थिति हुई मजबूत

सनराइजर्स हैदराबाद इस जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में काफी आगे निकल गई है। हैदराबाद लखनऊ को हराने के साथ ही प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। अंक तालिका में नंबर एक पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है। वहीं दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स बनी हुई है। लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद हैदराबाद की टीम अब तीसरे स्थान पर आ गई है।

IPL 2024 1

दिल्ली-चेन्नई के बीच कड़ी टक्कर

आईपीएल प्लेऑफ के लिए चौथी टीम कौन सी होगी इस बात की चर्चा जोरों पर है। मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चौथे स्थान पर है। वहीं पांचवें स्थान पर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने जगह बना रखी है। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स में से कोई एक टीम चौथे स्थान के लिए क्वालीफाई कर सकती है। हालांकि, लखनऊ सुपरजायंट्स के पास भी प्लेऑफ में जाने का भी भरपूर मौका है।

चेन्नई को भी जीत की जरूरत

लखनऊ सुपरजायंट्स को अभी इस सीजन 2 मुकाबले और खेलने हैं। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ बड़ी हार के कारण लखनऊ का नेट रन रेट काफी नीचे चला गया है। जिस वजह से टीम को आने वाले मुकाबले को बड़े अंतर से जीतना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को भी अपने बचे हुए मुकाबले को जीतना होगा तभी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकेगी।

दिल्ली ने भी दिखाया दम

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं। दिल्ली को अपना अगला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ 10 मई को खेलना है। दिल्ली की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भी भिड़ने वाली है। दिल्ली की टीम अगर दोनों ही मुकाबले को जीतने में कामयाब हो जाती है तो ऐसे में दिल्ली के लिए भी प्लेऑफ में क्वालिफाइड करने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।

मुंबई हो चुकी है बाहर

प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर होने वाली टीम मुंबई इंडियंस की है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने अब तक कुल 12 मैच खेले है। अभी दो मुकाबला और होना है अगर इन मैचों में उसे जीत मिल भी जाती है तो अंक तालिका में सुधार नहीं हो पाएगा। मुंबई के खिलाड़ियों ने इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+