IPl 2024: डेरिल मिचेल ने तोड़ डाला फैन का iPhone, फिर दिया बेहद ही खास गिफ्ट, वीडियो वायरल

IPL 2024 Daryl Mitchell: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 10 मई को यह मुकाबला खेला जाना है। चेन्नई और गुजरात दोनों के लिए ही इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।

प्लेऑफ में पहुंच सकती है चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। साल 2021 के बाद आईपीएल में चेन्नई ने पंजाब को पटखनी दी। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी बरकरार है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं। जिनमें से 6 मैचों में उसे जीत मिली है। चेन्नई अगर बाकी के बचे हुए तीन मुकाबले में से कोई दो मैच जीत लेती है तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी।

IPL 2024 1

डेरिल मिशेल का वीडियो वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिचेल अब तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में मिचेल को भारी भरकम रकम देकर खरीदा था। ऐसे में डेरिल मिचेल की कोशिश आने वाले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। गुजरात के खिलाफ होने वाले मैच से पहले मिचेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तोड़ा फैन का आईफोन

दरअसल, अपने अगले मुकाबले के लिए प्रैक्टिस के दौरान डेरिल मिचेल ने एक शॉट खेलकर फैन का फोन तोड़ दिया। खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते हुए देखने के लिए भी क्रिकेट फैंस स्टेडियम में मौजूद रहते हैं। इस दौरान डेरिल मिचेल की बल्लेबाजी को एक फैन अपने आईफोन से रिकॉर्ड कर रहा था। मिचेल ने इस वक्त एक ऐसा शॉट खेला कि गेंद जाकर सीधा क्रिकेट फैन के मुंह पर जा लगी। इसके बाद फोन नीचे गिर गया। क्रिकेट फैन को चोट नहीं लगी लेकिन उसका फोन बुरी तरह से डैमेज हो गया। इस घटना के बाद डेरिल मिचेल ने अपना ग्लव्स गिफ्ट के रूप में उस फैन को दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+