CSK को मिला नया हीरो, जीत के बाद छलका दर्द, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
IPL 2024, Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की। राजस्थान को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की टीम अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। राजस्थान को इस सीजन दो मुकाबले खेलने हैं। लेकिन लगातार मिल रही हार के कारण टीम की मुश्किलें बढ़ गई है।
CSK को मिला नया हीरो
चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह इस मुकाबले में जीत के हीरो रहे। उन्होंने तीन विकेट लेकर राजस्थान को बड़े स्कोर बनाने से रोक दिया। सिमरजीत सिंह ने मैच के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की जमकर तारीफ की। सिमरजीत ने साल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। लेकिन राजस्थान के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया है।

चेन्नई को कहा- शुक्रिया
सिमरजीत सिंह ने मैच जीतने के बाद कहा कि मैं चेन्नई सुपर किंग्स का शुक्रगुजार हूं। चेन्नई ने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया। जब मैं चोटिल था तो सपोर्ट स्टाफ ने मेरा ख्याल रखा। मुझे पिछले कुछ मैचों से खेलने का मौका मिला है। मेरी कोशिश इस दौरान गेंद के साथ बेस्ट प्रदर्शन करने की थी। राजस्थान के खिलाफ यह मुकाबला हमारे लिए बेहद अहम था।
ऋतुराज ने खेली कप्तानी पारी
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली। ऋतुराज ने दो छक्के और एक चौके की मदद से 41 गेंद में 42 रन बनाने का काम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई ने 18.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 145 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications