IPL 2024: CSK और MI में किस टीम की प्लेइंग XI है ज्यादा मजबूत, मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश होना तय!
IPL 2024 CSK vs MI playing 11: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में जंग काफी पुरानी है। दोनों ही टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद है। आईपीएल 2024 में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जीत की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह दोनों ही टीमों के पास धुरंधरों की फौज का होना है।
दोनों टीम में कई मैच विनर: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़कर प्लेइंग इलेवन को मजबूत कर लिया है। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स में शार्दुल ठाकुर डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ियों के आ जाने से धोनी की टीम भी तगड़ी दिखाई दे रही है।

भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा: मुंबई और चेन्नई के बीच के खिलाड़ियों की तुलना की जाये तो दोनों ही टीमों के पास मैच विनर्स भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। चेन्नई की टीम में सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का होना टीम की ताकत को बढ़ाती है। दूसरी तरफ मुंबई के पास रोहित शर्मा. ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो किसी भी टीम के खिलाफ मैच का रुख पलट सकते हैं।
सीएसके के पास हैं ये बड़े खिलाड़ी: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बात करें तो सीएसके के पास ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, समीर रिजवी और रविंद्र जडेजा जैसे मैच विनर भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं विदेशी खिलाड़ियों में चेन्नई के पास डेवोन कॉन्वे जैसे सलामी बल्लेबाज हैं। डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र और मोईन अली जैसे ताबड़तोड़ खिलाड़ी भी टीम के पास मौजूद है।
कमजोरी और ताकत: दोनों ही टीम बेहद मजबूत दिखाई पड़ती है। अगर प्लेइंग इलेवन की बात करें तो यहां पलड़ा दोनों का लगभग बराबर का है। मुंबई और चेन्नई दोनों के पास ही कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच इस साल होने वाले आईपीएल में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। चेन्नई के मुकाबले बल्लेबाजी में मुंबई का पलड़ा थोड़ा अधिक भारी नजर आता है। वहीं स्पिन विभाग में मुंबई की टीम कमजोर दिखाई पड़ती है। जबकि चेन्नई के पास कुछ मैच विनर स्पिनर मौजूद हैं जो अकेले दम पर मैच का रूख पलट सकते हैं।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या, नेहल वढेरा, गेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद नबी, दिलशान मदुशंका, जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिचेल, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना।
चेन्नई की पूरी टीम: एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मिचेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, रचिन रवींद्र, अवनीश राव अरवेली।
मुंबई की पूरी टीम: हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नमन धीर।












Click it and Unblock the Notifications