Deepak Chahar को लेकर पत्नी जया ने आखिर क्या पोस्ट कर दिया? मैच के बाद खूब हो रहा वायरल
IPL 2024 CSK vs GT: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दमदार तरीके से आगाज किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को हराया था। वहीं दूसरे मैच में चेन्नई की टीम ने गुजरात के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने 26 मार्च यानी कि मंगलवार को 63 रनों से जीत हासिल की।
चेन्नई को मिली बड़ी जीत
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन भी खिताब जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। डिफेंडिंग चैंपियन का आगाज अब तक शानदार रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स अपनी इस लय को आने वाले मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए लेकिन गुजरात की टीम 143 रन ही बना सकी।

दीपक ने तोड़ी गुजरात की कमर
चेन्नई सुपर किंग्स की इस जीत में तेज गेंदबाज दीपक चाहर का भी अहम रोल रहा। दीपक चाहर ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को तीसरे ओवर में ही पवेलियन भेज दिया। जिसके बाद चेन्नई ने इस मुकाबले में अपना शिकंजा कस लिया। दीपक चाहर ने शुभमन गिल के बाद ऋद्धिमान साहा को भी बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। साहा भी कैच आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए।
पत्नी जया ने शेयर इंस्टा स्टोरी
दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में चाहर का वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में दीपक चाहर गिल को आउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अगली वीडियो में दीपक साहा को भी पवेलियन भेजते नजर आ रहे हैं। जया भारद्वाज अपनी टीवी पर आईपीएल मैच देख रही थी। मैच के दौरान दीपक चाहर की गेंदबाजी से खुश होकर उन्होंने अपने अंदर के भाव को इमोजी के जरिए इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दिया।
जया भारद्वाज ने शेयर किया ढेर सारा प्यार
जय भारद्वाज के इस पोस्ट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। दीपक चाहर ने पहला विकेट गिल का लिया जिस पर जय भारद्वाज ने अंग्रेजी में या या या लिखकर रिएक्ट किया। वहीं दूसरा विकेट लेने पर जया भारद्वाज ने ढेर सारा प्यार वाला इमोजी बनाया यानी कि उन्होंने दिल वाला इमोजी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की।












Click it and Unblock the Notifications