DHONI ने बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था ऐसा
IPL 2024 Chennai Super Kings vs Punjab Kings: पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को 28 रनों से जीत हासिल की। आईपीएल 2024 के इस अहम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को एकतरफा अंदाज में पटखनी दी। साल 2021 के बाद आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को जीत हासिल हुई है। चेन्नई के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया।
धोनी नहीं खोल सके खाता
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ गोल्डन डक का शिकार हुए। हर्षल पटेल की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी पहली गेंद खेलते हुए क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। टी-20 करियर में महेंद्र सिंह धोनी पहली बार इस मुकाबले में नंबर नौ पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। लेकिन वह खाता खोलने में भी नाकाम रहे।

बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी भले ही बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर सके हो। लेकिन बतौर विकेटकीपर उन्होंने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास में 150 कैच लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने पंजाब के खिलाफ जितेश शर्मा का कैच पकड़ते ही इस खास उपलब्धि को अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 146 कैच बतौर विकेटकीपर और चार कैच बतौर फील्डर पकड़े हैं।
लिस्ट में शामिल हैं ये धुरंधर
महेंद्र सिंह धोनी के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का नाम है। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल इतिहास में अब तक 144 कैच पकड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स का नाम है। एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में कुल 118 कैच पकड़े थे। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 113 कैच के साथ विराट कोहली का नाम है। जबकि पांचवे स्थान पर 109 कैच लेने वाले सुरेश रैना का नाम है।












Click it and Unblock the Notifications