CSK Best Playing XI: सबसे तगड़ी है धोनी की टीम CSK, दो खतरनाक खिलाड़ियों की एंट्री, ऐसी होगी प्लेइंग 11
CSK Best Playing XI: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कई मैच विनर खिलाड़ी को खरीदा है। वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को सिर्फ एक करोड़ 80 लाख में खरीद कर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक स्मार्ट बाय की। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पुराने खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर की भी घर वापसी कराई है।
शार्दुल ठाकुर की घर वापसी: शार्दुल ठाकुर ने पिछले दो सीजन चेन्नई से बाहर थे। लेकिन चेन्नई की टीम ने इस ऑक्शन में उन्हें चार करोड़ रुपये में खरीद लिया। चेन्नई की टीम ने सबसे अधिक पैसा डेरिल मिचेल पर लगाया। न्यूजीलैंड के ताबड़तोड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल को चेन्नई की टीम ने 14 करोड़ रुपये दिए। वहीं युवा समीर रिजवी के लिए चेन्नई की टीम ने 8 करोड़ 40 लख रुपए खर्च किए।

मजबूत हुई टीम: इन खिलाड़ियों के आ जाने से चेन्नई की टीम पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई है। शार्दुल ठाकुर की वापसी से टीम की जहां गेंदबाजी मजबूत हुई है। वहीं बल्लेबाजी में भी वह अपना योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा रचिन रवींद्र भी टीम के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। रचिन रविंद्र बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
सीएसके के सलामी बल्लेबाज: डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र
मिडल आर्डर : समीर रिजवी, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), शेख रशीद, अरावली अवनीश
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, निशांत सिंधु, अजय मंडल
तेज गेंदबाज: दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुकेश चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, मुस्तफिजुर रहमान
स्पिनर: महेश थीक्षाना, मिशेल सैंटनर, प्रशांत सोलंकी
सीएसके की प्लेइंग इलेवन : रुतुराज गायकवाड, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, महेशा तीक्षणा, तुषार देशपांडे।












Click it and Unblock the Notifications